मशहूर गायिका आशा भोसले आज 86 वर्ष की हो गयी हैं। आशा भोसले का जन्म 1933 में एक छोटे से गांव सांगली में हुआ था। आशा भोसले ने दस वर्ष की उम्र में ही गायिकी शुरू कर दी थी। 1948 में उन्होंने ‘चुनरिया’ फिल्म में अपना पहला गाना ‘सावन आया रे’ गाया था।
आशा भोसले को अब तक फिल्मफेयर अवॉर्ड में 7 बेस्ट फीमेल प्लेबैक पुरस्कारों से नवाजा गया है। वे दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों से भी नवाजी जा चुकी हैं। आशा भोसले को 2008 में तत्कालीन राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल ने पद्म विभूषण से सम्मानित किया था। इसके साथ ही संगीत के इतिहास में सबसे ज्यादा गाने रिकॉड करने वाली गायिका के तौर पर उनका नाम 2011 में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हुआ है।
(इंटरनेट फोटो)