खोरीबाड़ी, 3 फरवरी (नि.सं)। “आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” परियोजना के तहत पक्की सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप सामने आए है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने कड़ा आक्रोश जताया है।जानकारी के अनुसार, खोरीबाड़ी के बुड़ागंज ग्राम पंचायत के कौरिजोत इलाके में “आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” परियोजना के तहत 300 मीटर पक्की सड़क निर्माण का कार्य शुरू हुआ था। ठेकेदार कंपनी ने एक महीने के भीतर काम पूरा करने का दावा किया। लेकिन स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूरी सड़क का निर्माण नहीं हुआ है।
स्थानीयों का कहना है कि पहले बोर्ड पर 300 मीटर सड़क निर्माण लिखा था, जिसे बाद में मिटाकर 182 मीटर कर दिया गया। सवाल उठ रहा है कि रातों-रात सड़क के बोर्ड से दूरी क्यों बदली गई। इसे लेकर ग्रामीणों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपनी नाराजगी जाहिर किया। इस पूरे मामले पर भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि तृणमूल नेताओं के संरक्षण में ही यह गड़बड़ी हुई है। वहीं, तृणमूल कांग्रेस की ओर से सफाई देते हुए कहा गया कि यह घटना गलत लिखावट के कारण हुई है, इसमें किसी तरह की अनियमितता नहीं है।दूसरी ओर, इस विषय में ग्राम पंचायत प्रधान अनिता सिंह ने बताया कि अभी तक उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। हालांकि, उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी ब्लॉक प्रशासन को दी जाएगी।
“आमादेर पाड़ा, आमादेर समाधान” परियोजना के तहत पक्की सड़क निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप, स्थानीय लोगों ने जताया आक्रोश

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही लक्ष्मी पूजा की तैयारियां शुरू, सिलीगुड़ी के बाजारों में खरीदारों की भीड़ का इंतजार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का जश्न खत्म होते ही घर-घर में देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बंगाल के हर घर में धन, वैभव और समृद्धि की कामना के साथ कोजागरी लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी पूजा को लेकर अब धीरे-धीरे बाजारों में भी तैयारियां दिखने लगी हैं। लक्ष्मी पूजा की जरूरी…
सिलीगुड़ीहिंदू सुरक्षा समिति की इस बार पंडाल सज्जा का मुख्य आकर्षण होगा ‘अमरनाथ मंदिर’
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही अब पूजा आयोजक श्यामा पूजा (काली पूजा) की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सिलीगुड़ी के प्रधाननगर स्थित बाघाजतिन कॉलोनी के विद्यासागर स्कूल मैदान में 'हिंदू सुरक्षा समिति' द्वारा अपनी तीसरी श्यामा पूजा के लिए 'खूटी पूजा' संपन्न की गई। पिछले साल इस पूजा कमेटी ने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के आशिघर पुलिस चौकी की टीम ने एक महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्राणकृष्ण चक्रवर्ती है यह घटना सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 37 स्थित नेताजी पल्ली इलाके की है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला रोज सुबह तड़के अपने घर के आसपास…
सिलीगुड़ी‘किताबें पढ़ें, किताबें बचाएं, बंगाल की विरासत बचाएं’—इस नारे के साथ कल सिलीगुड़ी में वाममोर्चा का विरोध मार्च
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। 'किताबें पढ़ें, किताबें बचाएं और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें'—इसी नारे को सामने रखते हुए वाममोर्चा ने कल सिलीगुड़ी में एक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी वामपंथियों के बुक स्टॉल पर हमले का आरोप लगाया गया है।…
