सिलीगुड़ी, 12 दिसंबर (नि.सं)। काम से घर लौटते समय एक युवक को अकेला पाकर तीन बदमाशों द्वारा रास्ता रोक कर लूटपाट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। इस मामले में भक्तिनगर थाना की सफेद पोशाक पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार गत 10 दिसंबर को अभिजीत घोष नामक एक युवक काम के बाद रात के समय शिवमंगल स्कूल रोड स्थित ताराचंद मैदान के पास से घर लौट रहा था। उसी समय तीन बदमाशों ने अचानक अभिजीत घोष का रास्ता रोक दिया। फिर बदमाशों ने अभिजीत के पास मौजूद मिनी साउंड बॉक्स, एटीएम कार्ड, पर्स और 7,000 रुपये नकद लूट कर मौके से फरार हो गए। इस विषय में 11 दिसंबर को अभिजीत घोष ने भक्तिनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर जांच में जुटी पुलिस ने बीते कल रात सरकार पाड़ा रोड इलाके से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के नाम रोहित सेवा और देव सिंह बताया गया है। दोनों भक्ति नगर थाना अंतर्गत इलाके के है। हालांकि,एक आरोपी अब भी फरार है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की है। फिलहाल, पुलिस तीसरे आरोपी की तलाश करने के साथ ही आगे की जांच में जुट गई है।
सिलीगुड़ी में युवक से लूटपाट मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,एक फरार

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही लक्ष्मी पूजा की तैयारियां शुरू, सिलीगुड़ी के बाजारों में खरीदारों की भीड़ का इंतजार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का जश्न खत्म होते ही घर-घर में देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बंगाल के हर घर में धन, वैभव और समृद्धि की कामना के साथ कोजागरी लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी पूजा को लेकर अब धीरे-धीरे बाजारों में भी तैयारियां दिखने लगी हैं। लक्ष्मी पूजा की जरूरी…
सिलीगुड़ीहिंदू सुरक्षा समिति की इस बार पंडाल सज्जा का मुख्य आकर्षण होगा ‘अमरनाथ मंदिर’
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही अब पूजा आयोजक श्यामा पूजा (काली पूजा) की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सिलीगुड़ी के प्रधाननगर स्थित बाघाजतिन कॉलोनी के विद्यासागर स्कूल मैदान में 'हिंदू सुरक्षा समिति' द्वारा अपनी तीसरी श्यामा पूजा के लिए 'खूटी पूजा' संपन्न की गई। पिछले साल इस पूजा कमेटी ने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के आशिघर पुलिस चौकी की टीम ने एक महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्राणकृष्ण चक्रवर्ती है यह घटना सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 37 स्थित नेताजी पल्ली इलाके की है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला रोज सुबह तड़के अपने घर के आसपास…
सिलीगुड़ी‘किताबें पढ़ें, किताबें बचाएं, बंगाल की विरासत बचाएं’—इस नारे के साथ कल सिलीगुड़ी में वाममोर्चा का विरोध मार्च
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। 'किताबें पढ़ें, किताबें बचाएं और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें'—इसी नारे को सामने रखते हुए वाममोर्चा ने कल सिलीगुड़ी में एक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी वामपंथियों के बुक स्टॉल पर हमले का आरोप लगाया गया है।…
