विधाननगर, 19 नवंबर (नि.सं.)। विधाननगर पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विधाननगर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर विधाननगर के एक चायबागान में छापा मार कर शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है। हालांकि, घटना के संबंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पायी है। पुलिस छानबीन कर रही है।