बिजली की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कोलकता में प्रदर्शन कर रहे भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। आज आयोजित विरोध रैली में भाजपा के राज्य महासचिव राजू बनर्जी के अलावा भारी संख्या में कार्यकर्ता व नेतागण उपस्थित थे। इस दौरान पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की शुरू हो गयी।
आरोप है कि पुलिस ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें पांच की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घायलों को कोलकाता मेडिकल कॉलेज व अस्पताल तथा विशुद्धानंद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, कई भाजयुमो नेताओं व कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।