कूचबिहार जिला भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली महारैली

कूचबिहार, 4 मार्च (नि.सं.)। 7 मार्च को ऐतिहासिक ब्रिगेड समावेश के समर्थन में और शांतिपूर्ण विधानसभा चुनाव की मांग में कूचबिहार जिला भाजपा युवा मोर्चा की ओर से एक महारैली निकाली गयी।


आज कूचबिहार रासमेला मैदान संलग्न जिला भाजपा पार्टी कार्यालय के सामने से उक्त रैली निकाली गयी। यह रैली कूचबिहार शहर के विभिन्न मार्गों की परिक्रमा की।इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष मालती राभा राय, जिला भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय साहा समेत अन्य नेता मौजूद थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *