स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त गाड़ी पिछले कुछ समय से गली में खड़ी थी। ऐसे में बंद पड़ी गाड़ी में अचानक आग लगने की घटना को लेकर कई सवाल उठने लगे।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, गली में किसी व्यक्ति ने कचरा जलाने के लिए आग लगाई थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी आग से निकली चिंगारी गाड़ी तक पहुंच गई, जिसके कारण उसमें आग लग गई। पुलिस के अनुसार, गाड़ी स्थानीय निवासी की है। फिलहाल आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।




