खोरीबाड़ी,18 मार्च (नि.सं.) । फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार स्थानीय कार्यकर्ता दुर्गा मुर्मू को बनाया गया है। फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू को बनाए जाने से क्षेत्रों की कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
कार्यकर्ताओं ने बताया खोरीबाड़ी फांसीदेवा से भाजपा उम्मीदवार की जीत पक्की है। खोरीबाड़ी-बुढागंज मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष तरुण सिंह ने बताया स्थानीय कार्यकर्ता को उम्मीदवार बनाए जाने से कार्यकर्ता काफी उत्साहित है। चुनाव में भाजपा की जीत पक्की है।
