फूलबाड़ी, 28 फरवरी (नि.सं.)। सीमेंट से लदी एक लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। हादसे में चालक घायल हो गए है। घटना मंगलवार की देर रात फुलबाड़ी कैनाल रोड संलग्न फुलबाड़ी दो नंबर ग्राम पंचायत के छोबाविटा इलाके में घटी है। बताया गया है कि घटना के बाद चालक लॉरी में फंस गया था। बाद में स्थानीय लोगों ने लॉरी में फंसे चालक को बाहर निकाला। जिससे चालक मामूली रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर एनजेपी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और लॉरी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सीमेंट लदी लॉरी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी के चंपासारी स्थित चाउमिन फैक्ट्री में लगी भीषण आग
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 46 के चंपासारी इलाके के पोकाइजोत में स्थित एक चाउमिन फैक्ट्री में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री से धुआं निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू…
सिलीगुड़ीभाजपा जिला अध्यक्ष को धमकी और रिश्वत मांगने का आरोप, बारासात से आरोपी गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के भाजपा सांगठनिक जिला अध्यक्ष अरुण मंडल को पुलिस अधिकारी बनकर धमकी देने और रिश्वत मांगने के मामले में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) और प्रधाननगर थाने की पुलिस की संयुक्त टीम ने बारासात से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल अजीम मंडल (34) के रूप में…
सिलीगुड़ीहाईकोर्ट के निर्देश पर सिलीगुड़ी में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में एक बहुमंजिला इमारत के पीछे अवैध रूप से कमरे का निर्माण किए जाने के आरोप में आखिरकार नगर निगम ने कार्रवाई की है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद गुरुवार को सिलीगुड़ी नगर निगम के 10 नंबर वार्ड में अभियान चलाकर अवैध निर्माण को तोड़ दिया गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संबंधित बहुमंजिला इमारत के…
सिलीगुड़ीशिक्षक से मारपीट की घटना के विरोध में स्वयंसेवी संस्था ने किया अनोखा कार्यक्रम आयोजित
सिलीगुड़ी, 10 सितंबर (नि.सं.)। जलपाईगुड़ी जिला स्कूल में प्रधान शिक्षक के साथ मारपीट की घटना के विरोध में सिलीगुड़ी की एक स्वयंसेवी संस्था ने प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित किया। एकतियाशाल तिलेश्वरी अधिकारी हाई स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम के जरिए शिक्षकों के सम्मान का संदेश दिया गया। संस्था के सदस्य स्कूल पहुंचे और प्रधान शिक्षक सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के साथ कार्यक्रम…
