मुंबई,11 सितंबर। कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हर्षवर्धन पाटिल बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। दक्षिण मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हर्षवर्धन पाटिल को भाजपा का झंडा थमा कर पार्टी में शामिल किया।
मालूम हो कि पाटिल पुणे जिले की इंदापुर सीट से चार बार विधायक रहे हैं। उन्होंने कल ही कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।
(इंटरनेट फोटो)