नक्सलबाड़ी में 10 लाख के सी हॉर्स बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

नक्सलबाड़ी,25 जनवरी  (नि.सं.)। तस्करी से पहले समुद्र में पाए जाने वाला लुप्तप्राय सी हॉर्स बरामद किया गया है। इस घटना में एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।


बताया गया है कि गुप्त सूत्रों के आधार पर वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो व कर्सियांग डिवीजन के घोषपुकुर व टूकरियाझार वन विभाग के कर्मियों ने नक्सलबाड़ी इलाके में संयुक्त अभियान चलाकर 5 किलो लुप्तप्राय सी हॉर्स बरामद किया है। घटना में फैज अहमद नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। आरोपी उत्तर दिनाजपुर के निवासी है।

वन विभाग के अनुसार बरामद सी हॉर्स की बाजार कीमत 10 लाख रुपये है। आरोपी व्यक्ति उक्त सी हॉर्स को नेपाल तस्करी करने वाला था। आरोपी को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है। वन विभाग पूरी घटना की जांच कर रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *