नया कृषि बिल किसानों को देगा नया जीवनदान : देवश्री चौधरी

सिलीगुड़ी, 04 अक्टूबर (नि.सं.)। केंद्रीय महिला और बाल विकास राज्य मंत्री देवश्री चौधरी ने आज सिलीगुड़ी भाजपा पार्टी कार्यालय में एक पत्रकार सम्मेलन की। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने लंबे समय के बाद किसानों के हक में ने कृषि बिल को पास किया है।


इस बिल के अनुसार किसान अपनी मर्जी से अपना फसल कहीं भी बिक्री कर सकते हैं। किसना को सीधा उनका मुनाफा मिलेगा, कोई बिचौलिया नहीं ले सकता है।बिचौलिया को बचाने के लिए कई विरोधी पार्टी नये  कृषि बिल को लेकर विरोध कर रही है। देवश्री चौधरी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को निशाने पर लेते हुए कहा कि सिंगूर में किसानों की जमीन पर जब टाटा कारखाना खोलने के लिए पहुंची थी।

तब ममता बनर्जी ने किसानों के हित के लिए लड़ी। लेकिन जब किसानों के हित में नया  कृषि बिल पास हुआ है, तो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विरोध करने के लिए सड़क उतर रही है।


देवश्री चौधरी ने आगे कही कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी नये कृषि  बिल का विरोध कर बंगाल के 86% किसानों को इस बिल से मिलने वाले फायदे से वंचित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नया कृषि बिल किसानों को नया जीवनदान देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *