नक्सलबाड़ी, 23 जनवरी(नि.सं.)। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेब से लदी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात पानीघाटा मोड़ इलाके में गश्त के दौरान एक पिकअप वैन को रोका गया। जांच के दौरान वाहन में लदे सेबों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया।
पिकअप वैन से कुल 70 कार्टन सेब बरामद किए गए है। इस घटना में शैलेंद्र गोंड और हेमचंद्र राम नामक दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के निवासी बताए जा रहे है।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि ये सेब नेपाल के इटहरी से मिरिक के पशुपति मार्ग होते हुए उत्तर प्रदेश के वाराणसी ले जाए जा रहे थे। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। फिलहाल नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
नक्सलबाड़ी में सेब से लदी पिकअप वैन जब्त, दो गिरफ्तार

Share this story
More from उत्तर बंगाल
सिलीगुड़ीदुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही लक्ष्मी पूजा की तैयारियां शुरू, सिलीगुड़ी के बाजारों में खरीदारों की भीड़ का इंतजार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का जश्न खत्म होते ही घर-घर में देवी लक्ष्मी के आगमन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। बंगाल के हर घर में धन, वैभव और समृद्धि की कामना के साथ कोजागरी लक्ष्मी पूजा धूमधाम से मनाई जाएगी। इसी पूजा को लेकर अब धीरे-धीरे बाजारों में भी तैयारियां दिखने लगी हैं। लक्ष्मी पूजा की जरूरी…
सिलीगुड़ीहिंदू सुरक्षा समिति की इस बार पंडाल सज्जा का मुख्य आकर्षण होगा ‘अमरनाथ मंदिर’
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। दुर्गा पूजा का खुमार उतरते ही अब पूजा आयोजक श्यामा पूजा (काली पूजा) की तैयारियों में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को सिलीगुड़ी के प्रधाननगर स्थित बाघाजतिन कॉलोनी के विद्यासागर स्कूल मैदान में 'हिंदू सुरक्षा समिति' द्वारा अपनी तीसरी श्यामा पूजा के लिए 'खूटी पूजा' संपन्न की गई। पिछले साल इस पूजा कमेटी ने…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में महिला से छेड़छाड़ की कोशिश के आरोप में युवक गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के आशिघर पुलिस चौकी की टीम ने एक महिला से छेड़छाड़ करने की कोशिश के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम प्राणकृष्ण चक्रवर्ती है यह घटना सिलीगुड़ी के वार्ड नंबर 37 स्थित नेताजी पल्ली इलाके की है। शिकायत के अनुसार, पीड़ित महिला रोज सुबह तड़के अपने घर के आसपास…
सिलीगुड़ी‘किताबें पढ़ें, किताबें बचाएं, बंगाल की विरासत बचाएं’—इस नारे के साथ कल सिलीगुड़ी में वाममोर्चा का विरोध मार्च
सिलीगुड़ी, 23 अक्टूबर (नि.सं.)। 'किताबें पढ़ें, किताबें बचाएं और बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की रक्षा करें'—इसी नारे को सामने रखते हुए वाममोर्चा ने कल सिलीगुड़ी में एक विरोध मार्च निकालने का ऐलान किया है। इस बार दुर्गा पूजा के दौरान राज्य के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ सिलीगुड़ी में भी वामपंथियों के बुक स्टॉल पर हमले का आरोप लगाया गया है।…
