सिलीगुड़ी, 13 अगस्त(नि.सं.)। शहर को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए सिलीगुड़ी नगर निगम की तरफ से लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं।
मंगलवार को नगर निगम के पर्यावरण विभाग की तरफ से सिलीगुड़ी के प्रधाननगर एवं जंक्शन संग्लन इलाकों में प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाये गये। इस अभियान के दौरान भारी मात्रा में 117 किलो प्लास्टिक के कैरीबैग बरामद किये गये। आज कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसुला गया।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार प्लास्टिक के व्यवहार को रोकने के लिए आगे भी इस प्रकार के अभियान चलाये जायेंगे।