प्रियंका टिबरीवाल ने भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में किया चुनाव प्रचार

सिलीगुड़ी, 3 फरवरी (नि.सं.)। नगर निगम चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए प्रियंका टिबरीवाल आज सिलीगुड़ी पहुंची। आपको बता दे कि प्रियंका टिबरीवाल वही है, जिन्होंने विधानसभा चुनाव में भवानीपुर से मुख्यमंत्री के विरुद्ध भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ी थी।


उन्हें लोगों का समर्थन भी मिला था, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से वे सुर्खियों में आ गई है। अब भाजपा प्रियंका टिबरीवाल को स्टार प्रचारक के तौर सिलीगुड़ी नगर निगम चुनाव में उतारा है। आज प्रियंका टिबरीवाल ने सिलीगुड़ी नगर निगम के वार्ड नंबर 7, 8 और 9 के भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान प्रियंका टिबरीवाल ने राज्य सरकार और तृणमूल कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधी। वहीं, उन्होंने नगर निगम चुनाव में भाजपा के पूर्ण बहुमत के साथ बोर्ड बनाने का दावा भी पेश की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *