राजगंज के सरियम यशोधर उच्च विद्यालय में कन्याश्री क्लब का उद्घाटन

राजगंज,29 सितंबर (नि.सं.)। राजगंज के सरियम यशोधर उच्च विद्यालय में कन्याश्री क्लब का उद्घाटन किया गया। राजगंज के विधायक खगेश्वर राय व जलपाईगुड़ी प्राथमिक शिक्षा संसद चेयरमैन लक्ष्य मोहन राय ने आज राजगंज ब्लॉक सरियाम उच्च विद्यालय में दीप प्रज्ज्वलित कर कन्याश्री क्लब का उद्घाटन किया।


इसके अलावा आज तीन लड़कियों को सम्मानित किया गया। इनमें अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता कूचबिहार की पूजा दास, पूर्व शिक्षिका परमिता कर और जलपाईगुड़ी की कोरोना युद्धा व समाजसेवी देबाश्री भट्टाचार्य शामिल हैं।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने कहा कि आज हमारे विद्यालय में कन्याश्री क्लब का उद्घाटन हुआ है। इस क्लब के माध्यम से लड़कियों की शादी उम्र से पहले न की जाये इस पर जागरूक किया जायेगा। इसके अलावा तीन कन्याश्री लड़कियों को सम्मानित भी किया गया।


इस दौरान राजगंज पंचायत समिति की अध्यक्ष पूर्णिमा राय, जलपाईगुड़ी जिला परिषद के को-मेंटर अहिदार रहमान, अरिंदम बनर्जी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *