एसएफआई ने विभिन्न मांगों को लेकर एसडीओ ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन 

सिलीगुड़ी, 12 मार्च (नि.सं)। सरकारी स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार और अतिरिक्त फीस वसूली बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की दार्जिलिंग जिला कमेटी ने एसडीओ कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया।
छात्र-छात्राओं की विभिन्न समस्याओं को सामने रखते हुए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि चाय बागान क्षेत्रों के छात्रों के लिए विशेष सरकारी स्कॉलरशिप और स्टाइपेंड शुरू किया जाए।
इसके साथ ही संगठन के सदस्यों ने छात्रों को सार्वजनिक परिवहन में यात्रा के दौरान विशेष छूट देने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि यात्रा खर्च बढ़ने के कारण कई छात्रों को नियमित रूप से स्कूल जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।इस बीच जब प्रदर्शनकारी एसडीओ कार्यालय की ओर बढ़े तो उन्हें पुलिस की बाधा का सामना करना पड़ा। आरोप है कि कार्यालय में प्रवेश के दौरान पुलिस ने पहले गेट बंद कर दिया और अंदर जाने से रोक दिया। इसके बाद एसएफआई कार्यकर्ता एसडीओ कार्यालय के सामने ही बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। 
 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *