सिलीगुड़ी में भाजपा महिला मोर्चा का कानून भंग कार्यक्रम

सिलीगुड़ी,12 अगस्त (नि.सं.)। पूरे राज्य में महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार और कोरोना वैक्सीन कालाबाजारी का आरोप लगाते हुए सिलीगुड़ी सांगठनिक जिला भाजपा महिला मोर्चा ने कानून भंग कार्यक्रम शुरू किया है।


आज संगठन की ओर से एक रैली निकाली गयी। रैली जैसे ही महाकमाशासक के कार्यालय के पास पहुंची तभी विशाल पुलिस वाहिनी मौके पर पहुंचे और रैली को रोका दिया। हालांकि, संगठन के नेताओं ने पुलिस बैरिकेड को तोड़ कर महकमाशासक के कार्यालय की ओर बढ़ने लगे। इस दौरान संगठन के नेताओं के साथ पुलिस की धक्का-मुक्कि हो गयी। इसके बाद पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।

संगठन की ओर से कहा गया कि बंगाल की मुख्यमंत्री एक महिला होने के बावजूद यहां महिलाओं की सुरक्षा के लिए कोई इंतजाम नहीं हैं। पूरे राज्य में महिलाओं के खिलाफ हिंसा बढ़ रही है। कोरोना वैक्सीन का भी कालाबाजारी किया जा रहा है। टीकाकरण कराने में आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *