सिलीगुड़ी कोर्ट परिसर में एक लावारिस बैग को ले इलाके में आंतक का माहौल देखा गया। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने सिलीगुड़ी कोर्ट परिसर में उक्त लावारिस बैग पड़ा हुआ देखा। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी।
खबर मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बैग की जांच की गयी। हालांकि, बैग से संदिग्ध कुछ भी नहीं मिल पाया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।