सिलीगुड़ी में ब्राउन शुगर के साथ एक गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 22 जनवरी (नि.सं.)। सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन के माटीगाड़ा थाना की पोशाक की पुलिस को बीते रात मादक पदार्थ की तस्करी मामले में सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूत्रों के आधार पर माटीगाड़ा थाना की शादे पोशाक की पुलिस ने सीटी सेंटर के पास अभियान चलाया और मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम मुजफ्फर अली है। वह मुर्शिदाबाद के लाल गोला का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस ने आरोपी के पास से 330 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। जिसका बाजार मूल्य लाखों रूपये आकी गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी मुजफ्फर अली मुर्शिदाबाद बाद से ब्राउन सुगर की तस्करी के लिये आया था और वह कल रात सीटी सेंटर के पास किसी को ब्राउन शुगर देने वाला था, लेकिन इससे पहले ही माटीगाड़ा थाने की शादे पोशाक की पुलिस ने अभियान चलाया और उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।

आरोपी मुजफ्फर अली को मादक पदार्थों की तस्करी के लिए एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया है। पुलिस इस मामले की छानबीन और आरोपी से पूछताछ करने के लिए अदालत से आरोपी की पुलिस रिमांड की मांग की थी।अदालत ने पुलिस मांग को ध्यान में रखते हुए आरोपी को 7 दिन की पुलिस रिमांड में रखने का निर्देश दिया।पुलिस पूरी मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Built with ❤︎ by appycodes