बिधाननगर में तृणमूल के पार्टी ऑफिस में तोड़फोड़ और कब्जे का आरोप भाजपा पर 

फांसीदेवा, 6 मई (नि.सं.)। फांसीदेवा के विधाननगर इलाके में तृणमूल कांग्रेस के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ और कब्जे को लेकर भाजपा पर आरोप लगाए गए हैं। जानकारी के अनुसार, तृणमूल के पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की गई, बैनर और होर्डिंग्स फाड़ दिए गए और लीफलेट भी बिखेर दिए गए। घटना के बाद ब्लॉक अध्यक्ष काजल घोष ने पार्टी कार्यालय वापस करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनता के जनादेश को स्वीकार करना चाहिए और भाजपा का यह काम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि “पुरानी भाजपा” ऐसा नहीं करती थी, बल्कि “नई भाजपा” के कुछ लोग इस तरह की हरकत कर रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यालय को मंदिर के समान बताते हुए भाजपा सांसद और जिला नेतृत्व से इसे वापस लौटाने की मांग की। वहीं, इस मामले पर फांसीदेवा के भाजपा विधायक दुर्गा मुर्मू ने कहा कि यह भाजपा कार्यकर्ताओं का काम नहीं है। उनका आरोप है कि तृणमूल कांग्रेस खुद ऐसी घटनाएं कर भाजपा को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने संदेश दिया कि इस तरह का अन्याय कोई भी न करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *