जानकारी के अनुसार, आधी रात को पति-पत्नी के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसके बाद सुबह पत्नी का रक्तरंजित शव घर से बरामद हुआ। मृतका की पहचान टुम्पा दास के रूप में हुई है।
आरोप है कि पति मिथुन दास ने धारदार हथियार से टुम्पा पर हमला किया। सुबह घर में टुम्पा का रक्तरंजित शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इधर, पत्नी की हत्या के बाद आरोपी मिथुन दास खुद कोतवाली थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पति-पत्नी के बीच विवाद किस वजह से शुरू हुआ और हत्या के पीछे कोई अन्य कारण है या नहीं, इसकी जांच कोतवाली थाने की पुलिस कर रही है।





