नक्सलबाड़ी में सोमवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा 

नक्सलबाड़ी,18 अप्रैल (नि.सं.)। आगामी सोमवार को नक्सलबाड़ी में कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचेंगे। इस सभा में केंद्रीय नेता कन्हैया कुमार,दीपा दासमुंशी और पप्पू यादव  भी मौजूद रहेंगे।
इस सभा को लेकर नक्सलबाड़ी के नंद प्रसाद बालिका विद्यालय मैदान में मंच निर्माण का काम शुरू हो गया है। जिला नेतृत्व ने आज मंच निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।


जानकारी के मुताबिक, सभा स्थल के पास ही हेलीकॉप्टर से मल्लिकार्जुन खड़गे उतरेंगे और वहीं से जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए वह दार्जिलिंग, कालिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जिलों के कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

जिला अध्यक्ष सुबिन भौमिक ने कहा कि इस सभा के बाद कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आएगा। वहीं माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने दावा किया कि 2011 और 2016 की तरह इस बार भी कांग्रेस इस सीट पर जीत हासिल करेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *