दिल का दौरा पड़ने से राज्य मंत्री सुब्रत साहा का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

पश्चिम बंगाल के राज्य मंत्री सुब्रत साहा का गुरुवार को एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वह 72 वर्ष के थे। उनके निधन से राज्य के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी उनके निधन पर शोक जताया है। मंत्री के निधन पर राज्य सरकार ने गुरुवार दोपहर 2 बजे के बाद राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश की घोषणा की है।


पारिवारिक सूत्रों के अनुसार मंत्री का कुछ दिन पहले कोलकाता के एक निजी अस्पताल में गाल ब्लैडर का ऑपरेशन हुआ था। वह बुधवार को कोलकाता से मुर्शिदाबाद लौटे थे। लेकिन रात में फिर तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आज सुबह मंत्री ने अंतिम सांस ली।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *