मयनागुड़ी में 40 किलो गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी, 24 अगस्त (नि.सं.)। मयनागुड़ी पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम सुदेव सरकार, तापस सरकार और पद सरकार हैं। ये सभी कूचबिहार जिले के निवासी बताये गये हैं।


पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त गांजे को दिनहाटा से सिलीगुड़ी ले जाया जा रहा था। गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मयनागुड़ी के इंदिरा मोड़ इलाके में सर्क रोड पर दो वाहनों को रोका।

दोनों वाहनों की तलाशी के दौरान 40 किलो गांजा बरामद किया गया। इसके बाद पुलिस ने वाहन में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया।आज आरोपियों को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *