जीआरपी ने एनजेपी स्टेशन से 7 रोहिंग्याओं को किया गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 29 मई (नि.सं.)। रोहिंग्याओं के अवैध रूप से भारत में प्रवेश कराने का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच एक बार फिर सिलीगुड़ी के एनजेपी स्टेशन से 7 रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार रोहिंग्याओं के दल में 4 महिलाएं, 3 पुरुष सहित एक बच्चा शामिल है।


जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर को एनजेपी जीआरपी ने अभियान चलाकर एनजेपी के रास्ते पंजाब जा रहे इन रोहिंग्याओं को गिरफ्तार किया है। इनके नाम जुबेरा बेगम, रेहाना अख्तर, आशिया बेगम, हसीना बेगम, नूर हकीम, सद्दाम हुसैन और अजिन्नूर है। ये सभी बांग्लादेश के एक शरणार्थी शिविर में रहते थे।

बताया गया है कि रोहिंग्याओं का यह समूह असम के बदरपुर जंक्शन से संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन में सवार हुआ था। इनका उद्देश्य दिल्ली होते हुए पंजाब जाने का था। लेकिन एनजेपी जीआरपी को इसकी खबर मिलते ही एनजेपी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर खड़ी ट्रेन में तलाशी ली और उन्हें वहां से गिरफ्तार कर लिया। पंजाब जाने के पीछे इन रोहिंग्याओं का क्या उद्देश्य है। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है। दूसरी तरफ, गिरफ्तार सभी रोहिंग्याओं को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibombahsegeljojobet girişHOLİGANBETjojobetCASİBOMcasibomcasibom