इस वर्ष जलपाईगुड़ी शहर के कुल नौ घाटों पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। पूजा के दौरान शहर को स्वच्छ रखने, विसर्जन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने और विसर्जन के बाद घाटों की सफाई में नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घाटों पर जमा पूजा सामग्री को जल्द हटाकर नदी और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के उनके प्रयास सराहनीय रहे।
शुक्रवार को प्रशासक मिहिर कर्मकार ने शहर के विभिन्न विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घाटों की साफ-सफाई का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों के कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही कर्मचारियों को मिठाई खिलाकर विजयादशमी की शुभकामनाएं भी दी।प्रशासक की इस पहल से सफाई विभाग के कर्मचारियों में खुशी देखी गई।





