बैठक में राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास, राजगंज थाने के आईसी अमिताभ दास, बिजली विभाग, दमकल विभाग और राजगंज ट्रैफिक ओसी मौजूद रहे।
बैठक में पूजा की अनुमति लेने की प्रक्रिया, बिजली और दमकल विभाग से प्रमाणपत्र, पुलिस प्रशासन की मंजूरी समेत विभिन्न विषयों की जानकारी पूजा कमेटियों को दी गई। साथ ही पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए डीजे के इस्तेमाल और नशीले पदार्थों को लेकर भी कड़ी चेतावनी दी गई।
राजगंज के बीडीओ शुभंकर दास ने बताया कि दुर्गा पूजा की अनुमति प्रशासन की ओर से किस प्रक्रिया के तहत दी जाती है, इसे लेकर पूजा कमेटियों को प्रारंभिक जानकारी दी गई है। सरकार की सभी दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद दोबारा बैठक कर कमेटियों को आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
बैठक में पूजा परिसर और विसर्जन में डीजे का इस्तेमाल नहीं करने की भी चेतावनी दी गई। प्रशासन की ओर से बताया गया कि विसर्जन में डीजे का इस्तेमाल करते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके अलावा पूजा परिसर में किसी भी तरह के नशीले पदार्थों के इस्तेमाल पर भी रोक को लेकर पूजा कमेटियों को सतर्क किया गया है।





