आरजी कर घटना के बीच फांसीदेवा अस्पताल में नर्स पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप, आरोपी हिरासत में

फांसीदेवा,14 अगस्त(नि.सं.)। आरजी कर अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर से रेप और हत्या मामले को लेकर देश में में गुस्सा मा माहौल देखा जा रहा है। विभिन्न अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बलात्कार के मामल में आरोपियों को गिरफ्तार करने और कड़ी से कड़ सजा देने के लिए आंदोलन चल रहा है।


इस दौरान ड्यूटी पर मौजूद एक नर्स पर लोहे की रॉड से नर्स पर हमला करने का आरोप मरीज के परिजन के खिलाफ उठे है। बुधवार को इस घटना से सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में तनाव का माहौल देखा जा रहा है। बताया गया है कि भोजनारायण चाय बागान के निवासी परेश कछुआ ने अपनी गर्भवती पत्नी को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया।

कथित तौर पर पत्नी की सेहत के बारे में डॉक्टर से बात करने के बाद जब कोई बात नहीं बनी तो आरोपी ने अचानक लोहे की रॉड से नर्स पर हमला करने गया। हालांकि, अस्पताल में नियुक्त सुरक्षाकर्मी मौके पर होने के कारण नर्स किसी तरह बच गई। बाद में घटना की जानकारी मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। फांसीदेवा के बीएमओएच सहनूर इस्लाम ने कहा कि आरोपी नशे की हालत में था।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *