फुलबाड़ी, 27 दिसंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फूलबाड़ी संलग्न जियागंज इलाके में तीन वाहनों की टक्कर में कई लोग घायल हो गए है। हादसे में एक चार पहिया वाहन समेत एक सरकारी यात्री बस और एक गैस टैंकर शामिल है। बताया जा रहा है कि एक सरकारी बस कूचबिहार से सिलीगुड़ी की ओर आ रही थी। जब बस जियागंज इलाके में थी, तभी विपरीत दिशा से एक कार सामने आने पर बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे पीछे चल रही चार पहिया वाहन भी रुक गया। तभी चार पहिया वाहन के पीछे चल रही गैस टैंकर ने चार पहिया वाहन में टक्कर मार दी। जिसके बाद चार पहिया वाहन यात्री बस के पीछे टकरा गई। इस घटना में बस के कुछ यात्री घायल हो गए। वहीं, घटना में चार पहिया वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सुचना पर एनजेपी थाने की पुलिस और फुलबाड़ी हाईवे ट्रैफिक चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को बरामद कर फुलबाड़ी के एक निजी अस्पताल में भेजा। पुलिस ने वाहनों को बरामद कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर तीन वाहन टकराई, कई घायल

Share this story
More from सिलीगुड़ी
सिलीगुड़ीखालपाड़ा में थाने के पास गली में खड़ी बंद गाड़ी में लगी आग से मची अफरा-तफरी
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के खालपाड़ा इलाके में थाने के पास एक गली में खड़ी बंद गाड़ी में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते गाड़ी से धुआं और आग की लपटें उठने लगी। घटना के बाद स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, उक्त गाड़ी पिछले कुछ समय से गली में खड़ी…
सिलीगुड़ीडाबग्राम में युवती की रहस्यमयी मौत मामले में मां और पड़ोसी महिला गिरफ्तार
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के डाबग्राम में 23 वर्षीय युवती तनिषा घोष की रहस्यमयी मौत के मामले में पुलिस ने मां दीपशिखा घोष और पड़ोसी महिला पलाशी दास को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आज सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया। गौरतलब है कि बीते 19 नवंबर को 23 नंबर वार्ड में तनिषा घोष की रहस्यमयी मौत…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी में सोना चोरी के मामले में भाजपा युवा नेता गिरफ्तार, दो अन्य आरोपी भी पुलिस की गिरफ्त में
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी में सोना चोरी के मामले में डाबग्राम-फुलबाड़ी के भाजपा युवा नेता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान नयन सरकार के रूप में हुई है। वह डाबग्राम-फुलबाड़ी नंबर 3 मंडल के भाजपा युवा मोर्चा का सचिव है। इस मामले में एनजेपी थाने की पुलिस ने दो अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया है…
सिलीगुड़ीसिलीगुड़ी: तनीषा घोष की रहस्यमयी मौत के बाद इलाके में तनाव, सूद के पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत
सिलीगुड़ी, 21 नवंबर (नि.सं.)। सिलीगुड़ी के 23 नंबर वार्ड में तनीषा घोष की रहस्यमयी मौत को लेकर इलाके में एक बार फिर तनाव फैल गया। शुक्रवार को अंतिम संस्कार के लिए तनीषा का शव घर लाए जाने के बाद स्थिति अचानक तनावपूर्ण हो गई। परिवार के सदस्यों का आरोप है कि सूद पर पैसे के लेनदेन को लेकर कुछ लोगों…
