राजगंज में बोले मोहम्मद सलीम: ‘लाल हटा, देश नहीं बचा—अब फिर मजबूत करना होगा लाल झंडा’

राजगंज, 9 अप्रैल (नि.सं.)। चुनावी माहौल के बीच सीपीएम नेता मोहम्मद सलीम ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया। उन्होंने कहा, “सबने कहा था ‘लाल हटाओ, देश बचाओ’, लाल तो हट गया लेकिन देश नहीं बचा। इसलिए अब देश को बचाने के लिए फिर से लाल झंडे को मजबूत करना होगा।”
गुरुवार को राजगंज विधानसभा क्षेत्र के तालमा इलाके में सीपीएम प्रत्याशी खरेन्द्रनाथ राय के समर्थन में आयोजित जनसभा में सलीम ने यह बात कही। इस सभा में पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे।
उन्होंने मौजूदा राजनीतिक हालात की आलोचना करते हुए कहा कि आम लोगों के हितों की रक्षा के लिए वामपंथी ताकतों का कोई विकल्प नहीं है। सलीम के अनुसार, राज्यभर में लोग अब इस सोच के साथ मैदान में उतर रहे है।
उन्होंने यह भी कहा कि नई पीढ़ी के युवा, चाय बागान के मजदूर और किसान बड़ी संख्या में इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं, जो आने वाले समय में बड़ा बदलाव ला सकते है। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *