मयनागुड़ी में उम्मीदवार बदलते ही बीजेपी कार्यकर्ताओं का जश्न

मयनागुड़ी, 31 मार्च (नि.सं.)। मयनागुड़ी में बीजेपी उम्मीदवार बदलते ही कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, पहले कौशिक रॉय को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के एक बड़े वर्ग में नाराजगी थी। यहां तक कि जिला अध्यक्ष को पार्टी कार्यालय में घेरकर विरोध प्रदर्शन भी किया गया था। स्थिति को देखते हुए पार्टी ने उम्मीदवार बदलकर दलिम रॉय को नया प्रत्याशी घोषित किया। नए उम्मीदवार की घोषणा होते ही कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बीजेपी कार्यालय में अबीर खेलकर जश्न मनाया और खुशी जाहिर की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *