आशीघर फाड़ी की पहल, जरूरतमंदों के बीच शीत वस्त्र वितरण

सिलीगुड़ी, 7 जनवरी(नि.सं.)। कड़ाके की ठंड ने पूरे इलाके को अपनी चपेट में ले लिया है। इस भीषण ठंड में सबसे अधिक परेशानी जरूरतमंद और असहाय परिवारों को हो रही है। ऐसे समय में आशीघर फाड़ी की पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए गरीब लोगों के साथ खड़े होने का सराहनीय कदम उठाया है।
आशीघर फाड़ी के ओसी मृण्मय घोष के नेतृत्व में फाड़ी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर जरूरतमंद परिवारों को शीत वस्त्र वितरित किए गए। इस मानवीय पहल में आशीघर फाड़ी के कई पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। शीत वस्त्र पाकर जरूरतमंद परिवारों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। 
इस संबंध में ओसी मृण्मय घोष ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के मानवीय कार्यक्रम जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी असहाय या जरूरतमंद लोगों को सहायता की आवश्यकता हो तो पुलिस को सूचित करें, आशीघर फाड़ी की पुलिस हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *