नक्सलबाड़ी में दिव्यांग लोगों को आवश्यक उपकरण वितरित

नक्सलबाड़ी, 6 मार्च (नि.सं)। विशेष रूप से सक्षम (दिव्यांग) बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से नक्सलबाड़ी में आवश्यक उपकरणों का वितरण किया गया।
केंद्रीय सरकार के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के फंड से करीब 50 लाख रुपये की लागत से दिव्यांग लोगों के लिए व्हीलचेयर, कान की मशीन, कमर के दर्द के लिए पेन बेल्ट, वॉकिंग स्टिक समेत कई आधुनिक उपकरण वितरित किए गए। शुक्रवार को यह वितरण कार्यक्रम नक्सलबाड़ी विधायक कार्यालय में आयोजित किया गया।
नक्सलबाड़ी के विधायक आनंदमय बर्मन ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई लोग आर्थिक कारणों से ऐसे आधुनिक उपकरण खरीद नहीं पाते। इसलिए उन्हें सहायता देने के लिए यह पहल की गई है। उन्होंने बताया कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में करीब तीन हजार दिव्यांग लोगों को ये आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *