दीवार लेखन के बाद चुनाव प्रचार में जुटे कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार

बागडोगरा, 31 मार्च र्च (नि.सं.)। माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार अमिताभ सरकार ने अनोखे अंदाज में चुनाव प्रचार शुरू किया। मंगलवार को बागडोगरा के गदाधर पल्ली इलाके में उन्होंने खुद दीवार लिखकर प्रचार अभियान की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जनसंपर्क भी किया।
अमिताभ सरकार ने कहा कि माटीगाड़ा-नक्सलबाड़ी विधानसभा क्षेत्र शुरू से ही कांग्रेस का मजबूत गढ़ रहा है। 2011 और 2016 के चुनाव में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल की थी और इस बार भी पार्टी जीत दर्ज करेगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि इस क्षेत्र के पूर्व विधायक ने व्यक्तिगत स्वार्थ के चलते कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया, जिसे जनता इस बार जवाब देगी। अमिताभ सरकार ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य इस सीट की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाना है और कांग्रेस को फिर से मजबूत बनाना है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *