भू-राजस्व विभाग का अभियान, मेची नदी से बालू लदे 16 ट्रैक्टर जब्त

खोरीबाड़ी, 29 जनवरी (नि.सं.)। भू-राजस्व विभाग ने खोरीबाड़ी के मेची नदी से बालू तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दिन भू-राजस्व विभाग ने एसएसबी और पुलिस के सहयोग से बुधवार को भारत-नेपाल सीमा संलग्न खोरीबाड़ी के पानीटंकी में अभियान चलाया। इस कार्रवाई में अवैध रूप से बालू लदे 16 ट्रैक्टर जब्त किये गये। बाद में बालू लदे ट्रैक्टरों को पानीटंकी एसएसबी कैंप लाया गया।
बीएलआरओ प्रतिमा सुब्बा ने बताया कि अवैध बालू तस्करी की सूचना मिलने पर बालू लदे 16 ट्रैक्टरों को जब्त किया गया है। आने वाले दिनों में भी इस तरह के अभियान जारी रहेगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *