खोरीबाड़ी, 1 मई (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी की साजिश को नाकाम कर दिया है। पुलिस ने खोरीबाड़ी के बांचाविटा इलाके में दो वाहनों से 175 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इस मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों के नाम हमीदुल हक और नबी हुसैन है। दोनों कूचबिहार के दिनहाटा के निवासी है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजे को कूचबिहार से बिहार में तस्करी करने की योजना थी। बरामद गांजे का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 20 लाख रुपया आंकी गई है। गिरफ्तार तस्करों को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया है।