17 साल की किशोरी को 65 साल के वृद्ध ने बनाया हवस का शिकार, गिरफ्तार

राजगंज,9 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में एक वृद्ध को गिरफ्तार किया है। यह घटना राजगंज के शिकारपुर ग्राम पंचायत इलाके की है। आरोपी का नाम मंटूलाल दास (65) है।


आरोप है कि 65 वर्षीय पड़ोसी नौवीं कक्षा की छात्रा को जान से मारने की धमकी देकर लगातार 3 साल से लगातार दुष्कर्म कर रहा था।17 वर्षीय किशोरी के गर्भवती हो जाने पर घटना का पता चला। आरोप है कि वृद्ध किशोरी को कैनल और चाय बागान में ले जाकर करीब 3 साल तक लगातार उसके साथ दुष्कर्म किया। जान के डर से किशोरी किसी को कुछ नहीं बता रही थी।

इस बीच घटना का पता चलते ही परिवार वालों ने शनिवार को राजगंज थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वृद्ध को शिकारपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *