यात्री के भेष में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी, 2 गिरफ्तार

सिलीगुड़ी, 5 फरवरी  (नि.सं.)। यात्री के भेष में प्रतिबंधित कफ सिरप की बोतल डिलीवरी करने पहुंचे दो लोगों को प्रधान नगर थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम शिवेन दोस्तीदार और बाबूलाल प्रसाद है। यह दोनों एनजेपी इलाका के निवासी बताए गए है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों आरोपी यात्री के भेष में कंधे पर बैग लेकर जंक्शन बस स्टैंड पहुंचे थे था। इधर, इसकी खबर मिलते ही प्रधान नगर थाने की सफेद पोशाक की पुलिस ने अभियान चलते हुए संदेह के आधार पर दोनों को पकड़ा। वहीं, तलाशी लेने पर आरोपियों के बैग से प्रतिबंधित कफ सिरप की सैकड़ो बोतल बरामद हुई। जिसकी कोई वैध कागजात नहीं थी। जिसके बाद दोनों आरोपियों को प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *