202 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ लालू गिरफ्तार

सिलीगुड़ी,26 फरवरी(नि.सं.)। ब्राउन शुगर की डिलीवरी करने के दौरान माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने रंगे हाथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का नाम लालू है। वह मालदा का निवासी बताया गया है।


मिली जानकारी के अनुसार लालू मालदा से सिलीगुड़ी में मादक पदार्थ की तस्करी करने पहुंचा था। इधर, इसकी भनक लगते ही माटीगाड़ा थाने की पुलिस ने खपरैल शिमुलतल्ला में अभियान चलाते हुए संदेह के आधार पर लालू को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। इस दौरान उसके पैंट के पॉकेट से ब्राउन शुगर की एक पैकेट बरामद हुआ। जिसका कुल वजन 202 ग्राम बताया गया है।

जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। ब्राउन शुगर की कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।आज आरोपी को सिलीगुड़ी अदालत में पेश कर रिमांड की मांग की गई है। फिलहाल, पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *