खोरीबाड़ी,11 फरवरी (नि.सं.)। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने तस्करी से पहले 29 भैंसें बरामद की है। साथ ही एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हबीबुल रहमान है। वह उत्तर दिनाजपुर के दालखोला का निवासी है।
बताया गया है गुप्त सूत्रों के आधार पर खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने खोरीबाड़ी के बतासी संलग्न इलाके में एक लॉरी को रोका। इसके बाद तलाशी के दौरान लॉरी से 29 भैंसें बरामद हुईं। चालक भैंसों के वैध दस्तावेज न दिखा पाने के कारण उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार भैंसों की बिहार से बांग्लादेश में तस्करी करने की योजना थी। आज आरोपी को सिलीगुड़ी महकमा अदालत में पेश किया गया। खोरीबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।