सिलीगुड़ी,10 अगस्त (नि.सं.)। एनजेपी पुलिस ने 40 किलो गांजे के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम शीतल कुमार राइ है। बताया गया है कि एनजेपी थाने की सादे पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर फूलबाड़ी जोटियाकाली इलाके में एक चार पहिया वाहन को रोका। तलाशी के दौरान वाहन से 40 किलो गांजा बरामद किया गया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार बरामद गांजा की बाजार कूल्य करीब चार लाख रुपये है। यह गांजा कूचबिहार से जोटियाकाली में लाया गया था। आज आरोपी को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।