सिलीगुड़ी, 18 फरवरी (नि.सं)। एनजेपी थाने की पुलिस ने मवेशी तस्करी के आरोप में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मवेशियों को दस पहियों वाले ट्रक में भरकर बिहार से असम ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मंगलवार रात फूलबाड़ी में नाका चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक ट्रक को रोक कर तलाशी लेने पर 18 मवेशी और उसके 18 बच्चे बरामद हुए। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों के नाम एमडी फजरुल हक, एमडी अली, शाह आलम, जावेद अली और अहर अली है। ये सभी बिहार के निवासी बताए गए है। आरोपियों को बुधवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया गया।
