राजगंज, 3 अप्रैल (नि.सं.)। राजगंज पुलिस ने 56 किलो गांजे के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम जयंत दास (24) है। वह कूचबिहार के निवासी है। बताया गया है कि रविवार शाम को फाटापुकुर संलग्न इलाके में तलाशी के दौरान एक छोटा चार पहिया वाहन जब्त किया गया।
तलाशी के दौरान वाहन से 18 पैकेट में 56 किलो गांजा बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांजे को कूचबिहार से सिलीगुड़ी लाया जा रहा था। आरोपी को आज जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा।