ज्योत्सनामई उच्च बालिका विद्यालय का 98 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

सिलीगुड़ी, 29 जनवरी(नि.सं.)। सिलीगुड़ी स्थित ज्योत्सनामई उच्च बालिका विद्यालय का 98 वां स्थापना दिवस गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव, प्राइमरी काउंसिल के चेयरमैन दिलीप राय, विद्यालय की प्रधान शिक्षिका, पूर्व शिक्षिकाएं, स्थानीय पार्षद सहित कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की वर्तमान छात्राओं एवं शिक्षिकाओं की ओर से एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने विद्यालय की गौरवशाली शैक्षिक परंपरा, अनुशासन और छात्राओं की उपलब्धियों की सराहना की।
विद्यालय की प्रधान शिक्षिका बनानी राय ने कहा कि मात्र दो वर्षों के भीतर विद्यालय अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 98वें वर्ष से ही चरणबद्ध तैयारियां शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की शताब्दी समारोह को पूरी तरह छात्राओं की भागीदारी से सफल बनाने की योजना है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, छात्राओं के सर्वांगीण विकास तथा विद्यालय की परंपरा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए कई योजनाएं तैयार की


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *