सिलीगुड़ी, 22 अप्रैल (नि.सं.)। देश में आज ईद मनाई जा रही है। सुबह से ही मस्जिदों में ईद की नमाज के लिए लोग जुटने लगे। लोग एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद दे रहे हैं। 21 अप्रैल की शाम को भारत में ईद का चांद देखा गया था। इसके साथ ही रमजान का महीना पूरा हो गया।
पूरे देश के साथ-साथ आज सिलीगुड़ी में भी पूरे धूमधाम से ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। आज ईद के मौके पर सिलीगुड़ी के कंचनजंगा स्टेडियम के मैदान में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद का नमाज अदा की। साथ ही उन्होंने सांप्रदायिक मतभेदों को भुलाकर पूरी दुनिया को एक साथ रहने का संदेश दिया।इसके अलावा आज पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।