राजगंज,5 अप्रैल (नि. सं.)। आमबाड़ी के करतोआ नदी में ऐतिहासिक अष्टमी पर गंगा स्नान का आयोजन किया गया है। आमबाड़ी के गंगा संघ क्लब के संचालन में यह गंगा स्नान 57वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। प्रत्येक वर्ष गंगा स्नान के अवसर पर सात दिवसीय मेले का आयोजन किया जाता है। जो अगले शुक्रवार तक जारी रहेगा।
इस गंगा के लिए सुबह से ही करतोआ नदी में आमबाड़ी, राजगंज, सिलीगुड़ी, जलपाईगुड़ी समेत आसपास के विभिन्न इलाकों से श्रद्धालु आ रहे हैं।राजगंज के विधायक खगेश्वर राय ने आज स्पीड बोर्ड पर इस गंगा स्नान की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा वह करतोआ ननदी में गंगा स्नान भी किया। उनके साथ समाजसेवी अरिंदम बनर्जी, रूपाली दे सरकार और सर्वानी धर भी थे।
इस संबंध में विधायक खगेश्वर राय ने कहा कि आमबाड़ी के मां गंगा संघ की पहल से 57 वर्षों से यहां गंगा स्नान और मेला का आयोजन किया गया है। हर बार उनके बुलावे पर मैं यहां आता हूं। आज मैंने इस स्नान और मेले के सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने के बाद स्नान किया। हर साल ऐतिहासिक अष्टमी स्नान और मेले में लगभग लाखों लोगों का आगमन होता है।