राजगंज,11 जून (नि.सं)। आज श्री श्री जगन्नाथ देव की स्नान यात्रा है। विभिन्न जगहों के साथ राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी में भी स्नान यात्रा मनाई गई। आमबाड़ी की ऐतिहासिक चंद बाड़ी एवं आमबाड़ी रथ यात्रा कमिटी की पहल पर विधि-विधान से स्नान यात्रा मनाई गई।
इस वर्ष चंदबाड़ी रथ यात्रा अपने 78वें वर्ष में प्रवेश कर गई। मुख्य रथ यात्रा 27 जून को निकाली जाएगी। उससे पहले आज की स्नान यात्रा के साथ ही इस उत्सव की शुरुआत हो गई। आज चंद बाड़ी के साथ ही आमबाड़ी रथ यात्रा कमिटी ने भी स्नान यात्रा इसी तरह मनाई। पूरे इलाके से महिलाओं एवं पुरुषों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
इलाके की सभी महिलाओं ने एक साथ आकर जगन्नाथ जी, सुभद्रा एवं बलराम को स्नान कराया।चंद बाड़ी की ओर से अनिमेष चंदा ने कहा कि स्नान यात्रा सभी नियमों का पालन करते हुए संपन्न हुआ है। इस वर्ष हमारी रथ यात्रा की 78 वर्ष पूरे हो गए है। यह हमारे लिए गौरव की बात है।