धान रोपाई से पहले परंपरा का पालन करते हुए आमबाड़ी में राजा फालाकाटा पूजा का आयोजन

राजगंज, 13 जुलाई (नि.सं.)। विधि विधान से आमबाड़ी में राजा फालाकाटा की पूजा हुई। इस पूजा के साथ ही क्षेत्र के लोग धान रोपन शुरू करती है। यह आमबाड़ी और इसके आसपास के इलाकों के लोगों की पारंपरिक प्रथा है।
राजगंज ब्लॉक के आमबाड़ी क्षेत्र के चटकियाविटा में हर साल आषाढ़ महीने में राजा फालाकाटा पूजा आयोजित की जाती है। क्षेत्र के लोग राजा फालाकाटा, तुलाकाटा और धनकाटा नामक तीन मूर्तियां बनाते हैं।
पूजा कमेटी के सदस्यों ने कहा कि पूर्वजों से सुना था कि सैकड़ों साल पहले यह क्षेत्र घने जंगल से घिरा हुआ था। यहां बाघ सहित विभिन्न खूंखार जानवर देखे जाते थे। वर्तमान में जहां फलाकाटा पूजा की जाती है। वहां देवी चौधुरानी पूजा करती थी।
इस मंदिर में राजा फालाकाटा, तुलाकाटा और धनकाटा नामक तीन मूर्तियों के अलावा कई देवी-देवताओं की मूर्तियां हैं। आषाढ़ माह में धान की रोपाई से पहले इसी राजा फालाकाटा की पूजा की जाती है।
राजगंज ब्लॉक के अलावा विभिन्न हिस्सों से काफी लोग पूजा में शामिल होते हैं। जब उनकी मनोकामना पूरी हो जाती है, तो वे लोग देवता को विभिन्न चीजें चढ़ाते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

casibomjojobetCasibomcasibom girişcasibomcasibom girişCASİBOMCasibomholiganbet girişcasibom girişjojobetjojobet girişjojobet güncel girişCasibomcasibomjojobetcasibomcasibom güncel girişcasibomcasibom girişcasibom giriş