अभिषेक बनर्जी का कल आमबाड़ी में चुनावी जनसभा

राजगंज, 31 मार्च(नि.सं.)। राजगंज विधानसभा क्षेत्र के आमबाड़ी में कल एक बड़ी चुनावी जनसभा होने जा रही है, जिसमें अभिषेक बनर्जी शामिल होंगे। सभा को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।
यह जनसभा तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार स्वप्ना बारमैन के समर्थन में आयोजित की जा रही है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा सांसद अभिषेक बनर्जी कल दोपहर आमबाड़ी के सुदामगंज मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे।
सभा से पहले आज तृणमूल के नेताओं ने मैदान का दौरा किया और मंच निर्माण सहित सभी तैयारियों का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल पर तेजी से काम चल रहा है।
पार्टी नेताओं के अनुसार, इस जनसभा में करीब 50 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थकों के शामिल होने की उम्मीद है, जिससे इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *